Varanasi 

Varanasi के CMO को मातृशोक : तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल में कराया गया था एडमिट, मणिकर्णिका घाट पर किया गया अंतिम संस्कार

Varanasi : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी की मां मालती चौधरी का मंगलवार को निधन हो गया। वह लगभग 92 वर्ष की थीं। सीएमओ संदीप चौधरी की माता मालती चौधरी मलदहिया स्थित आवास पर उनके साथ ही रहती थीं। उनकी हालत अचानक बिगड़ गयी। उन्हें शिव प्रसाद गुप्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

चिकित्सकों के प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। पूर्वाह्न दस बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। सीएमओं की मां के निधन की जानकारी मिलते ही उनके रिश्तेदारों, शुभचिंतकों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों में शोक व्याप्त हो गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा काफी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे और संवेदना व्यक्त की।

स्व. मालती चौधरी का अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया गया। मुखाग्नि डॉ. संदीप चौधरी ने दी। उनकी अंतिम यात्रा में उनके रिश्तेदारों, शुभचिंतकों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के आधिकारी-कर्मचारी व काफी संख्या में लोग शामिल थे। मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली स्व. मालती चौधरी अपने पीछे चार पुत्र और एक पुत्री का भरापुरा परिवार छोड़ गयी हैं।

You cannot copy content of this page