पांच साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा बाल सुधार गृह

वाराणसी। पांच वर्षीय बच्चे के साथ गांव के ही सात बच्चों ने एक झोपड़ी में बारी-बारी से अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। उसके बेहोश होने पर सभी उसे छोड़कर भाग निकले। होश आने पर घर पहुंचे बच्चे ने परिवार के लोगों को आप बीती सुनाई। घरवालों के बताने पर पहुंची बड़ागांव पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर बालसुधार गृह भेज दिया। घर के लोगों के मुताबिक दो दिन पहले भी गांव के सात बच्चों ने पांच साल के बच्चे के साथ झोपड़ी में अप्राकृतिक दुष्कर्म किया था। शनिवार को दोपहर उन्हीं बच्चों ने दोबारा भुक्तभोगी बच्चे के साथ मुंह काला किया। घटना के संबंध में सीओ बड़ागांव ने बताया कि छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल अफेंसेस) के तहत मुकदमा कायम कर उन्हें बालसुधार गृह भेजा गया है। पुलिस प्रकरण की छानबीन कर रही है।