Varanasi 

साथियों ने दी विदाई : BLW के उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर सहित पांच कर्मचारी रिटायर

Varanasi : बनारस रेल इंजन कारखाना में मार्च माह- 2022 में उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर संयंत्र प्रकाश रतन सहित 05 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं। कीर्ति कक्ष में आयोजित विदाई समारोह में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने मेडल और फोल्डिर भेंट कर ससम्मान भावभीनी विदाई दी।

उन्हें अपने संचित धन को उचित तरीके से उपयोग करने का सुझाव भी दिया।

लेखा और कार्मिक विभाग के कर्मचारियों के परिश्रम और सहयोग से सेवानिवृत्त। कर्मियों को एकमुश्त भुगतान किया गया।

विदाई समारोह का संचालन वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी राज कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.के. शर्मा, सहायक कार्मिक अधिकारी पियूष मिंज, जन सम्पर्क अधिकारी राजेश कुमार, मुख्या कल्याण निरीक्षक माधव बटवल, चन्दन पाण्डेय, विजय गुप्तार, कमलेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page