संविधान दिवस : IG ने दिलाई शपथ, संविधान के मूल्यों पर चलने और उसका पालन करने के लिए सभी को प्रेरित किया
Varanasi : विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को एकता के सूत्र में पिरोने वाले ग्रन्थ को समर्पित संविधान दिवस पर शनिवार को IG वाराणसी रेंज के. सत्यनारायणा ने परिक्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
संविधान के मूल्यों पर चलने और उसका पालन करने के लिए सभी को प्रेरित किया। कहा, हमारा संविधान, हमारी पहचान है। मिलकर इसका सम्मान करें और दूसरों को भी जागरूक करें।