Corona Alret : PPE kit पहनकर ही Sarnath मिनी Zoo में प्रवेश करेंगे Forest worker
Varanasi : न्यूयार्क के Zoo में वन्य जीवों में Corona Virus पाए जाने के बाद से ही banaras के सारनाथ स्थित मिनी zoo में सतर्कता बरती जा रही है। Lockdown के पहले दिन से ही मिनी जू को बन्द कर दिया गया है। अंदर सिर्फ जीव-जंतुओं को आहार खिलाने के लिए वनकर्मियों को जाने की अनुमति है। Alret के साथ ही सतर्कता बरते हुए निरन्तर पूरे चिड़ियाघर को Sanitize कराया जा रहा है।
पशु-पक्षियों के भोजन को निरन्तर गर्म पानी में धोने के बाद ही उन्हें खाने के लिए दिया जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी एके उपाध्याय ने बताया कि वन कर्मियों को पीपीई किट दिया गया। अब बिना पीपीइ किट पहने उन्हेंं वन्य जीवों के बाड़े में जाने पर रोक लगा दी गई है। साथ ही परिसर में बाहरी व्यक्ति के जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ परिसर को सुरक्षा को देखते वन कर्मियों को पीपीई किट दिया गया। साथ ही परिसर में सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर है।