Health Varanasi 

Corona Alret : NDRF के जवान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कर रहे Sanitation का कार्य

Covid-19 के खिलाफ कर रहे जागरूक

Varanasi : India में Lockdown बावजूद लगातार Corona संक्रमितों के मामले सामने आते जा रहे हैं। Banaras में भी Corona Virus तेजी से अपने पांव पसार रही है। शहर में Covid-19 से जंग लड़ने के लिए NDRF ने बड़ा कदम उठाया है। National Disaster Response Force के जवान निरन्तर Public के बीच जाकर उन्हें इस वायरस से बचने के उपाय बताकर जागरूक कर रहे है और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर Sanitize करने का कार्य कर रहे है।

इसी क्रम में गुरुवार को NDRF 11 बटालियन के DIG Alok Kumar Singh के नेतृत्व में जवानों ने मणिकर्णिका घाट सतुआ बाबा आश्रम में पहुंचकर मौजूद बटुकों को Covid-19 से बचाव के उपाय बताए और जागरूक किया। इसके साथ Social Distancing बनाये रखने की अपील की। इसके अलावा बटुकों को मास्क भी वितरण किया। जवानों ने सुबह रविन्द्रपुरी स्थित कीनाराम आश्रम को पूर्ण रूप से Sanitation करने का कार्य किया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर राजेश सिंह, डीके पांडेय, अनिरुद्ध पांडेय, अवधेश पांडेय, विनोद कुमार, हरेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page