कोरोना से जंग : PM Modi ने अपने संसदीय क्षेत्र का हाल जानने के लिए जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा को किया कॉल, लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने को कहा, मॉस्क सहित अन्य मसलों पर ये बोले

वाराणसी। लोगों को बोलिए! मॉस्क बनाने में पैसा न खर्च करें। अपने यूपी के लोग वैसे भी चेहरे को गमछे और तौलिए से ढक कर चलते हैं। लोगों को इस बात के लिए जागरूक करिए की चेहरा ढक कर चलें। मॉस्क लगाना डॉक्टर्स के साथ कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे फाइटर्स के लिए जरूरी है। यह सलाह गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा को दी।दरअसल, पीएम मोदी ने गुरुवार को बनारस का हाल-चाल जाने के लिए जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा से बात किया। कॉल कर उन्होंने हंसराज विश्वकर्मा के साथ उनके परिवार का हाल जाना। बनारस की स्थिति पूछने पर जिलाध्यक्ष ने उन्हें बताया कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए जागरूकता अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।

कहा, आप के निर्देश पर सभी कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर लगे हैं। पीएम मोदी ने उन्हें बताया कि आरोग्य सेतु ऐप को लेकर लोगों को जागरूक करें। कोई भी व्यक्ति छूटने न पाए। बनारस की स्थिति पूछने पर जिलाध्यक्ष ने उन्हें हॉटस्पॉट घोषित क्षेत्र गंगापुर, लोहता, मदनपुरा और बजरडीहा के विषय में जानकारी दी। अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों का हाल जाने के लिए कॉल कर प्रधानमंत्री ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि जी-जान लगाकर जागरूकता अभियान चलाया जाए।