COVID-19 Health Varanasi 

Corona Update : varanasi में पॉपुलर हॉस्पिटल का एक और स्टॉफ infected

Varanasi : जिले में रविवार को कोरोना की रफ्तार धीमी रही। बीएचयू लैब से प्राप्त हुए छह जांच रिपोर्ट में एक पॉजिटिव केस मिला है। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि संक्रमित हुए 23 वर्षीय मरीज का संबंध पूर्व में पॉजिटिव आये पॉपुलर हॉस्पिटल के वार्ड आरएमओ की कांटेक्ट ट्रेसिंग से है। पॉजिटिव आया यह मरीज पॉपुलर हॉस्पिटल मे अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। वर्तमान में यह पॉपुलर अपार्टमेंट जानकी नगर थाना भेलूपुर में रहता है, जोकि पहले से ही हॉटस्पॉट घोषित है। वही 5 जून को चेन्नई से वापस आया मरीज जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। चंदौली से संबंधित होने के कारण उसे वाराणसी के स्थान पर चंदौली की कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में शामिल किया गया है। इसके अलावा ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों के फॉलोअप सैंपल का परिणाम नेगेटिव आने के कारण उन्हें स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज हुए मरीजों का संबंध पाराडीह एवं कतुआपुर हॉटस्पॉट से है।

इस प्रकार जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 237 हो गयी है। 137 मरीज स्वस्थ हो चुके है। वर्तमान में एक्टिव मरीजो की संख्या 95 है। आज 128 सैंपल कलेक्ट किए गए। अब तक कुल 6819 सैंपल लिए जा चुके हैं। 5948 सैंपल के परिणाम प्राप्त हो चुके है। 871 सैंपल का परिणाम आना अभी अवशेष है। प्राप्त परिणामों में 5711 नेगेटिव एवम 237 पॉजिटिव हैं। इसके अलावा जनपद में कोई नया हॉटस्पॉट नहीं बना। गुरुधाम कॉलोनी थाना भेलूपुर एवं बरनी थाना जंसा हॉटस्पॉट आज ग्रीन जोन में आ गए हैं। इस प्रकार जनपद में कुल 119 हॉटस्पॉट में से 51 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ चुके हैं। एक्टिव हॉटस्पॉट की संख्या 68 है, जिसमे से 24 ऑरेंज जोन एवं 44 रेड जोन में हैं।

You cannot copy content of this page