COVID-19 Health Varanasi 

Corona Update : Varanasi में मरने वालों की संख्या हुई 10, बनेंगे सात नए Hotspot, आज Doctor सहित मिले इतने लोग Positive

Varanasi : जिले में गुरुवार को 11 नए पॉजीटिव केस मिले जबकि दो और संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। सात नए हॉटस्पॉट बनेंगे। बीएचयू लैब से 130 सैंपल के परिणाम प्राप्त हुए। पॉजिटिव आये पहले 70 वर्षीय मरीज का संबंध शुकुलपुरा (भेलूपुर) से है। यह मरीज दिल्ली से ट्रेन द्वारा वाराणसी आया था। 47 वर्षीय दूसरे मरीज का संबंध भदैनी (भेलूपुर) से है। यह मरीज दिल्ली से फ्लाइट द्वारा वाराणसी आया था। 24 वर्षीय तीसरे मरीज का संबंध बीएचयू हॉस्टल (लंका) से है। यह मरीज पेशे से चिकित्सक है। 50 वर्षीय चौथे मरीज का संबंध पहाड़पुर (चोलापुर) से है। यह मरीज कपड़ा व्यवसाई है। 49 वर्षीय 5वें मरीज का संबंध अहाता गौरीगंज (भेलूपुर) से है। यह मरीज बुखार और फेफड़े में पानी आने के कारण बीएचयू में भर्ती था। 35 वर्षीय 6वें महिला मरीज का संबंध धरसौना (चोलापुर) से है। यह पूर्व से ही टीबी के मरीज हैं जिनका इलाज बीएचयू में चल रहा था। 60 वर्षीय 7वें मरीज का संबंध जगतगंज (चेतगंज) से है। इन्हें हार्ट में सूजन थी और बुखार व खांसी की शिकायत होने पर जांच कराया गया था। 30 वर्षीय 8वें मरीज का संबंध गोला दीनानाथ (कोतवाली) से है। यह मरीज दिल्ली से फ्लाइट द्वारा वाराणसी आया था। 60 वर्षीय 9वें मरीज का संबंध शिवपुर से है। यह मरीज पेशे से होम्योपैथी चिकित्सक है।

इन दो मरीजों की मौत

46 वर्षीय 10वें मरीज का संबंध गोविंदपुरा (चौक) से है। यह मरीज 16 जून को बीएचयू में सांस फूलने की शिकायत पर भर्ती हुये और इलाज के दरमियान इनकी मौत हो गई। 54 वर्षीय 11वें का संबंध अवसानपुर (बड़ागांव) से है। यह मरीज टाइफाइड से ग्रस्त थे। 16 जून को सांस फूलने की शिकायत पर बीएचयू में भर्ती हुए जहां पर इलाज के दरमियान उसी दिन इनकी मौत हो गई। मरने के बाद दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

76 एक्टिव केस

ईएसआईसी हॉस्पिटल में भर्ती 01 तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती 01 कोरोना पॉजिटिव मरीज का फॉलोअप सैंपल का परिणाम निगेटिव आने के कारण उन्हें स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 304 हो गई है। 218 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि दस की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 76 है। कुल 138 सैंपल कलेक्ट किए गए। अब तक 8504 सैंपल लिए जा चुके हैं जिसमें से 8239 सैंपल का परिणाम प्राप्त हो चुके हैं। 265 सैंपल का परिणाम आना अभी शेष है। प्राप्त परिणामों में 7935 परिणाम नेगेटिव और 304 परिणाम पॉजिटिव हैं।

यहां बनेंगे नए हॉटस्पॉट

सात नए हॉटस्पॉट गोविंदपुर (चौक), अवसानपुर (बड़ागांव), शुकुलपुरा (भेलूपुर), शूलेश्वर नगर (शिवपुर), अहाता गौरीगंज (भेलूपुर), गोला दीनानाथ (कोतवाली) और भदैनी (भेलुपुर) बनेंगे। हॉटस्पॉट पहाड़पुर ग्रीन जोन में आ गया था। पॉजिटिव केस आने के कारण पुनः रेड जोन में चला गया है। हॉटस्पॉट की संख्या 157 हो गयी है। आज 04 नए हॉटस्पॉट हरिभानपुर (कपसेठी), यमुना नगर कॉलोनी (शिवपुर), भीखमपुर (कपसेठी) और बालाजी कॉलोनी (लंका) ग्रीन जोन में आ चुके हैं। 84 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ चुके हैं। एक्टिव हॉटस्पॉट्स की संख्या 73 है। 46 ऑरेंज जोन में और 27 रेड जोन में हैं।

You cannot copy content of this page