Corona Update : Varanasi में चार नए infected मरीज, छह हुए स्वस्थ्य
कुल मरीजों की संख्या 280, एक्टिव केस 60
Varanasi : जिले में सोमवार को कोरोना के चार नए पॉजिटिव केस मिले है। संक्रमित मरीजों में पहली 60 वर्षीय महिला मरीज का संबंध हॉटस्पॉट जलालीपुरा से है। यह मरीज पूर्व से ही बीएचयू में भर्ती है। 31वर्षीय दूसरा मरीज चिकित्सक है। 19 वर्षीय तीसरा मरीज चिकित्सा कर्मी है। 30 वर्षीय चौथा मरीज कालियानगर, रथयात्रा का रहने वाला है। इस मरीज रेडीमेड गारमेंट की दुकान है। इसके साथ ही पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती 02, बीएचयू में भर्ती 02 तथा ईएसआईसी हॉस्पिटल में भर्ती 02 कोरोना पॉजिटिव मरीज के फॉलोअप सैम्पल का परिणाम निगेटिव आने के कारण उन्हें स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज किया गया। इस प्रकार सोमवार को 06 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
बताते चले, बीएचयू लैब से सोमवार को 247 सैंपल के परिणाम प्राप्त हुए। जिसमें कुल चार नए पॉजिटिव केस मिले है। अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 280 हो गई है। 213 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 60 है। ऐक नया हॉटस्पॉट कालियानगर थाना लक्सा बनेगा। इस प्रकार जनपद में हॉटस्पॉट की संख्या 145 हो गयी है। 01 हॉटस्पॉट भवानीपुर थाना शिवपुर ग्रीन जोन में आ चुका है। इस प्रकार 74 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ चुके हैं। एक्टिव हॉटस्पॉट्स की संख्या 71 है, जिसमें से 33 ऑरेंज जोन में एवं 38 रेड जोन में है। कुल 140 सैंपल कलेक्ट किए गए। अब तक 8101 सैंपल वाराणसी में लिए जा चुके हैं जिसमें से 7652 सैंपल का परिणाम प्राप्त हो चुके हैं। 449 सैंपल का परिणाम आना अभी अवशेष है। प्राप्त परिणामों में 7372 परिणाम नेगेटिव एवं 280 परिणाम पॉजिटिव है।