COVID-19 Health Varanasi 

Corona Update : Varanasi में एक अधिवक्ता सहित चार नए infected patients मिले, आंकड़ा पहुंचा 246

Varanasi : जिले में बुधवार को कोरोना के चार नए मरीज मिले। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि बीएचयू लैब से कुल 229 सैंपल के परिणाम प्राप्त हुए। जिसमें चार नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। पॉजिटिव आये केसों में एक युगल(पति-पत्नी), एक अधिवक्ता एवं एक ग़ाज़ियाबाद से वापस आयी गृहणी है।37 वर्षीय पहला मरीज कृष्णा नगर कॉलोनी थाना मडुआडीह का रहने वाला है। महिंद्रा फाइनेंस में प्राइवेट जॉब करता है। बुखार आने पर इसके द्वारा जांच कराई गयी थी। 34 वर्षीय दूसरी मरीज उपरोक्त मरीज की पत्नी है। 48 वर्षीय तीसरी मरीज भवानीपुर शिवपुर की रहने वाली एक गृहणी है। यह कुछ ही दिन पहले कार द्वारा गाजियाबाद से वापस आयी थी। लक्षण महसूस होने पर इसके द्वारा स्वयं अपनी जांच कराई गई। 50 वर्षीय 4वां मरीज अवधगर्वी सोनारपुरा थाना भेलूपुर का रहनेवाला है। पेशे से दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता है। वर्तमान में यह मरीज बीएचयू हॉस्पीटल में भर्ती है।

वही बीएचयू अस्पताल में भर्ती 3 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के फ़ॉलोअप सैंपल का परिणाम नेगेटिव आने के कारण उन्हें स्वथ्य घोषित कर डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज किये गए मरीजों का संबंध गाडर, छितमपुर एवं देवराई हॉटस्पॉट से है। इस प्रकार जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 246 हो गयी है। 152 मरीज स्वथ्य हो चुके है। एक्टिव मरीजों की संख्या 89 है। इसके अलावा आज कुल 148 सैंपल कलेक्ट किये गए। अब तक कुल 7213 सैंपल कलेक्ट किये जा चुके है। 6702 का परिणाम प्राप्त हो चुका है। 511 सैंपल का परिणाम आना अभी अवशेष है। कृष्णा नगर कॉलोनी थाना मंडुआडीह नया हॉटस्पॉट बनेगा। इस प्रकार हॉटस्पॉट की संख्या 125 हो गयी है। गायत्री नगर कॉलोनी एवं तुलसी कुआँ हॉटस्पॉट आज ग्रीन जोन में आ गए। कुल 61 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन आ चुके है। एक्टिव हॉटस्पॉट की संख्या 64 है। जिसमें 22 ऑरेंज जोन में एवं 42 रेड जोन में हैं।

You cannot copy content of this page