Corona Update : Varanasi में तेजी बढ़ रहे सक्रिय मामले, आकड़ा 900 के पार
Varanasi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा जारी है। शुक्रवार की दोपहर 4276 लोगों की जांच रिपोर्ट में 66 नए पॉजिटिव मिले। मरने वालों की संख्या 302 हो गई है।
संक्रमितों की संख्या 18863 हो गई है। 17618 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसमें से 14758 लोग होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए हैं। अस्पतालों से 2860 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया है। एक्टिव केस की संख्या 911 है।
अभी तक 433264 लोगों का कोरोना सैम्पल लिया गया है। इसमें 412362 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, जिसमें 18863 पॉज़िटिव और 393499 मरीज़ निगेटिव मिले हैं।अभी भी 2927 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।