COVID-19 Health Varanasi 

Corona Update : Varanasi में मिले दो नए infected patients, इतने मरीज हुए स्वस्थ्य, active मरीजों की संख्या हुई इतनी

Varanasi : जिलें कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। सोमवार को भी दो नए पॉजिटिव केस मिले। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि बीएचयू लैब से 306 सैंपल के परिणाम प्राप्त हुए। जिसमें दो नए संक्रमित मरीज मिले है। पॉजिटिव आये केस में एक 45 वर्षीय महिला अवध गरवी, सोनारपुर थाना भेलूपुर की रहने वाली है। यह एक गृहिणी है। इसका पति मुर्गिदाना पशुआहार की सप्लाई का काम करता है। दूसरा 52 वर्षीय पॉजिटिव मरीज लखनऊ का निवासी है एवं हिमांचल प्रदेश में नौकरी करता था। दिनांक 5 जून को ट्रांसफर होकर ट्रेन से वाराणसी आया और ब्रिज एन्क्लेव थाना भेलूपुर में निवास कर रहा है। जॉइन करने से पहले इसने लालपैथ लैब में जांच हेतु अपना सैंपल दिया था।

इसके अलावा ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती 7 एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती 5 कुल 12 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के फॉलोअप सैंपल का परिणाम नेगेटिव आने पर उन्हें स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज हुए मरीज़ों में से 3 का सम्बन्ध पुलिस विभाग एवं 9 का सम्बन्ध जैतपुरा, हीरामनपुर, आंधी सिंधौरा, गौरा कुरौना हरतीरथ छितौना तुलसी कुंवा हबीबपुरा हॉटस्पॉट से है। इस प्रकार जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 239 हो गई है। 149 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 85 है।

अवघ गरवी एवं ब्रिज एन्क्लेव अंतर्गत थाना भेलूपुर 2 नए हॉटस्पॉट बनेंगे। जनपद में हॉटस्पॉट्स की संख्या 122 हो गयी है। चिरईगांव एवं महगांवपुरा हॉटस्पॉट आज ग्रीन जोन में आ गए। अब तक 53 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ चुके हैं । एक्टिव हॉटस्पॉट की संख्या 69 है। 69 एक्टिव हॉटस्पॉट में से 23 ऑरेंज जोन में एवं 46 रेड जोन में हैं।आज कुल 116 सैंपल कलेक्ट किये गए। अब तक कुल 6935 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिसमे से 6254 सैंपल का परिणाम प्राप्त हो चुका है। 681 सैंपल का परिणाम आना अभी अवशेष है।

You cannot copy content of this page