Varanasi 

Corona virus alert : अजमेर से लौटे दो लोगों सहित एक महिला को पुलिस ने भेजा अस्पताल, धार्मिक जलसे में गए बनारस के 16 लोगों की जुटाई जा रही डिटेल

वाराणसी। नई दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में आयोजित धार्मिक जलसे में जिले के 16 लोग शामिल हुए थें। जानकारी मिलते ही पुलिस महकमें सहित खुफिया विभाग में हड़कंप मच गया। उन 16 लोगों की तलाश कर उनकी जानकारी जुटाने में पुलिस जुट गई है। अजमेर से लौटे रोहनिया थाना क्षेत्र के दो लोगों सहित एक महिला को पुलिस ने जांच के लिए बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा। पुलिस को सुबह सूचना मिली कि दो लोग और एक महिला अपने गांव लौटे हैं।हाल ही वह अजमेर शरीफ गए थें। पहुंची पुलिस ने तीनों को जांच के लिए अस्पताल भेजा। बताया, दोनों व्यक्ति अजमेर गए थें जबकि महिला इलाहाबाद में रुकी थी। तीनों एक साथ लौटे थें।

जुटाई जा रही जानकारी

नई दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में शामिल होने के लिए गए बनारस के 16 लोगों की पुलिस को तलाश है। पता लगाया जा रहा है कि कहीं कोई जलसे में शामिल होने के बाद चुपचाप अपने घर में तो नहीं रह रहा है। पुलिस और एलआईयू को इस संबंध में अतिरिक्त सतर्कता बरतने और किसी भी स्तर पर लापरवाही न करने का निर्देश दिया गया है। लॉकडाउन से पहले एक से 15 मार्च के बीच दक्षिणी दिल्ली के निजामुद्दीन में धार्मिक जलसा आयोजित हुआ। अलग-अलग राज्यों के लोगों के साथ ही दुनिया के कई देशों के लोग शामिल हुए थें।

इन क्षेत्रों के लोग शामिल

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि आयोजित धार्मिक जलसे में शामिल होने वालों में लेढूपुर, चौबेपुर, भेलूपुर सहित अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं। जलसे में शामिल होने वाले जिले के पांच लोगों की सूची मिली है। पुलिस उनके संपर्क में है। फिलहाल अब तक कोई बनारस नहीं आया है। पांचों लोगों के वापस आते ही उनकी विधिवत चिकित्सकीय जांच कराई जाएगी।

You cannot copy content of this page