Corona Warrior : अधिवक्ता गौतम से मिलिए, हालात से जंग कर रहे जरूरतमंदों की कर रहे मदद
Varanasi : लॉकडाउन में कोरोना महामारी से परेशान गरीब, मजदूर और जरूरतमंदों की मदद सामाजिक संगठनों से जुडे़ मैथिल समाज बनारस के संयुक्त सचिव और बिहार एसोसियेशन के सचिव अधिवक्ता गौतम कुमाार झा कर रहे हैं। तकरीबन 50 दिन से लगातार वह जरूरतमंदों के बीच पहुंचते हैं। अब तक उन्होंने कई जरूरतमंद परिवारों को पांच से छह दिन का राशन उपलब्ध कराया है।
बेबसों की मदद करते वक्त वह शारीरिक दूरी पूरा ख्याल रखते हैं। झा ने बताया कि अब तक उनसे कई ऐसे लोग मिले जिनके पास दवा नहीं थी। उन्होंने दवा उपलब्ध कराया। अब तक वह लगभग 900 परिवारों को ड्राई राशन और जरूरतमंदों के बीच करीब 200 मॉस्क लोगों वितरित कर चुके हैं।
झा का कहना है, लॉकडाउन की वजह से न्यायालय बंद किया गया है। समय का सदुपयोग करते हुए वह जरूरतमंदों के बीच पहुंचते हैं। आवश्यकता के हिसाब से लोगों को रोजमर्रा की चीज उपलब्ध कराते हैं।


