Health Varanasi 

Corona warriors : Neha ने School जाने वाले बच्चों के लिए तैयार किया खास तरीके का मॉस्क

इस तरह से पड़ी जरूरत

Varanasi : विश्व Corona नामक संकट से लड़ रहा है। देश में इससे बचने के लिए Lockdown लागू किया गया है। धीरे-धीरे आने वाले महीनों में रियात बरतते हुए School और collage तो खुलेगा ही। स्कूल जाते बच्चे हों या बड़े सभी को कई महीने तक मॉस्क पहनना अनिवार्य हो जाएगा ताकि हम इस महामारी से सुरक्षित रहें।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए बलिया निवासिनी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के वैदिक विज्ञान की छात्रा नेहा सिंह ने lockdown में घर में रहकर छोटे बच्चों के लिए एक अलग तरीके का मॉसिक बनाया है, जो स्कूल जाते छोटे बच्चों के लिए काफी आरामदायक होगा।

नेहा बताती हैं कि इस मॉस्क का फायदा ये रहेगा कि मॉस्क बच्चों के स्कूल यूनिफार्म के साथ ही संलग्न रहेगा। गिरने का या दूसरे बच्चों से बदल जाने का डर नहीं रहेगा। यूनिफार्म के साथ ही वो भी धूल जाएगा।

आइडिया

यह मॉस्क बनाने का आइडिया नेहा को तब आया जब उनके भतीजी आराध्या सिंह को स्कूल भेजने की बात हो रही थी। वह अभी L.K.G.में पढ़ती हैं। वह स्कूल कैसे जायेंगी, बिना मॉस्क पहने, यदि खरीदा हुआ पहन भी लेती हैं तो छोटी बच्ची हैं, कहीं छूट न जाए य स्कूल के बच्चों में ही बदल न जाए। यहीं से आइडिया आया कि क्यूं न ऐसा मॉस्क बनाएं जो यूनिफार्म में ही जुड़ा रहे। ताकि बच्चे से न गुम होने का डर न किसी और बच्चे से बदलने का डर रहे। उन्होंने बताया कि अभी घर में उपलब्ध कपड़ा और चीजों से ये मॉस्क तैयार किया गया है। बाजार खुलने के बाद इसको और अच्छे तरीके से डिजाइन किया जा सकता है।

You cannot copy content of this page