लगातार बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ : आज 13 नए मरीजों की पुष्टि, 5 साल का बच्चा भी शामिल
Varanasi : कोरोना के ग्राफ में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को कोरोना के 13 नए मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में कोरोना के कुल 138 मरीजों की पुष्टि हुई है। जिनमें से 71 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं 67 मरीजों का ईलाज अभी भी चल रहा है।
जनपद में एक्टिव 67 मरीजों में 66 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है, तो वहीं 1 मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 1 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। स्वास्थ विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शनिवार को मिले नए मरीजों में एक 5 साल का बच्चा भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।