#CoronaVirus : 2552 व्यक्तियों की हुईं थर्मल स्कैनिंग, 37 नमूनों के रिपोर्ट का इंतजार
वाराणसी। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है, जिसका परिणाम यह है कि बनारस में कोरोना संदिग्ध मरीजों की संख्या में कमी भी आई है। गुरुवार तक बीएचयू माइक्रो बायोलाजी विभाग में कुल 346 नमूने जांच के लिए भेजे गए। जिनमें से 300 नमूने निगेटिव पाए गए। जबकि 37 नमूनों के परिणाम आने शेष हैं। सीएमओ डा. वीबी सिंह का कहना है कि स्वास्थ्य महकमा की हाई स्पीड टेस्टिंग मिशन के तहत कोरोना के फैलाव पर अंकुश लगा है। शहरी क्षेत्र के 45 वार्डो में मोबाइल फ्लू क्लीनिक से जांच हो रही है। 45 प्रचार वाहन भी लगाए गए हैं। सीएचसी शिवपुर में 06 व्यक्ति, मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र में 27 व्यक्ति, सेल्टर होम सिकरौल में 58 व्यक्ति, डूडा आश्रय स्थल परमानंदपुर में 52 व्यक्ति को क्वारंटाइन किया गया।
2552 व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग की गई। 282 व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन किया गया। अबतक कुल 19406 व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन किया गया है। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय के मेडिकल क्वारंटाइन में 08 तथा सर सुंदरलाल चिकित्सालय बीएचयू के क्वारंटाइन वार्ड में एक व्यक्ति भर्ती हैं। पं. दीनदयाल चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में 06 मरीज भर्ती है। गुरुवार को जनपद में 7276 मरीज देखे गए। इसमें 738 सामान्य सर्दी, जुकाम, बुखार के व्यक्ति पाए गए।