Covid-19 : उप जिलाधिकारी ने लिया जायजा, कोरेंटाइन रखे गए 255 लोगों का जाना हाल, हलवाई और सफाईकर्मी को फटकार

वाराणसी। पिंडरा तहसील स्थित जवाहर नयोदय विश्वविद्यालय गजोखर में कोरेंटाइन रखे गए 255 लोगों का उप जिलाधिकारी मणिकंडन ए ने हाल जाना। कोरेंटाइन रखे गए लोगों ने उप जिलाधिकारी से भोजन की मीनू चेंज करने के लिए कहा। उप जिलाधिकारी से साबुन एक्सट्रा देने को कहा। उप जिलाधिकारी ने सरकारी कर्मचारियों से कोरेंटाइन रखे गए लोगों को एक्स्ट्रा साबुन देने के साथ खाना परिवर्तित करने का निर्देश दिया।

उप जिलाधिकारी ने विद्यालय का जायजा लेने के साथ खाना बनाये जा रहे स्थान पर जाकर हलवाई और सफाईकर्मियों को सफाई को लेकर फटकार लगाई। सबको मॉस्क लगाने और सेनेटाजरिंग करने को कहा। लोगों को सख्त हिदायत दी की अगर कोई पान और गुटखा खाते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। कहा, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाय। किसी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। उप जिलाधिकारी ने बताया कि विद्यालय में 255 लोगो कोरेंटाइन में रखा गया है। इसमें बिहार, झारखंड और वाराणसी से बाहर के लोग हैं।