Covid-19 : DM कौशल राज शर्मा ने कहा Varanasi में चलाया जा रहा विशेष सफाई अभियान, 536 लोगों की हुई थर्मल स्कैनिंग
वाराणसी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि मंगलवार को 536 व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग की गयी। अब तक एलबीएस एयरपोर्ट पर 16786, रेलवे स्टेशन पर 16200, होटल, लॉज, मठों और आश्रमों में ठहरे 1352 विदेशी यात्रियों सहित 53208 व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग की गयी है। देहात तथा शहरी क्षेत्र से 1641 व्यक्तियों को होमकोरोनटाइन किया गया। अब तक 18740 व्यक्तियों को होमकोरोनटाइन किया गया है।
कहा, आइसोलेसन वार्ड और मेडिकल कोरोनटाइन में तीन संदिग्ध मरीज भर्ती हुये हैं। तीनों संदिग्ध मरीज सर सुंदर लाल चिकित्सालय में भर्ती कराए गए हैं। अब तक कुल 253 संदिग्ध मरीज भर्ती हुये हैं। 223 व्यक्ति डिस्चार्ज हुये हैं। वर्तमान में 30 व्यक्ति भर्ती है। माइक्रोबायोलाजी विभाग बीएचयू में अब तक 304 नमूने जांच के लिए भेजे गये हैं। सात नमूने कोरोना पाजीटिव पाये गये, जिनमें से दो अब निगेटिव हो गए हैं। 230 नमूने निगेटिव पाये गये हैं, 67 नमूनों के परिणाम आने शेष है। संदिग्ध मरीजों के लिये पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में आठ-आठ घण्टों के तीन सिफ्ट में 24 घण्टे ओपीडी संचालित की जा रही है। जांच और परामर्श दिये जा रहे हैं। जनपद के अन्य राजकीय चिकित्सालयों में फ्लू के लिये अलग से कक्ष अथवा कार्नर स्थापित करते हुये अलग से ओपीडी संचालित की जा रही है। आज स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम एवं अग्निशमन विभाग द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में हाइपो क्लोराइड, ब्लीचिंग और एण्टीलार्वा का छिड़काव किया गया।
बताया, अग्नि शमन विभाग के पांच वाहनों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सेनेटाइजेशन का काम किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 जगहों पर एण्टीलार्वा स्प्रे, 32 स्थानों पर सोडियम हाइपोक्लोराइड स्प्रे और तीन स्थान पर फॉगिंग करायी गयी। सार्वजनिक स्थानों, चौराहों पर माईकिंग द्वारा लोग क्या करें-क्या न करें की जानकारी दी जा रही है। देहात क्षेत्रों में भी एण्टी लार्वा स्प्रे और ब्लीचिंग छिड़काव के साथ-साथ आशा एवं एएनएम द्वारा क्या करें-क्या न करें की जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ नगर निगम, पंचायत विभाग तथा नागरिक सुरक्षा विभाग इत्यादि विभागों द्वारा जनसामान्य को आवश्यक जानकारी और सहायता प्रदान की जा रही है। शहर के सार्वजनिक चौराहों पर स्थापित डिस्प्ले तथा सरकारी वाहनों मे लगे साउण्ड हेलर के माध्यम से आवश्यक जानकारी दी जा रही है। सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर हेल्प डेस्क स्थापित किये गये हैं, जिनके माध्यम से बाहर से आये हुये व्यक्तियों तथा उनके परिजनों को सीधे तथा दूरभाष के माध्यम से सहायता तथा आवश्यक जानकारी दी जा रही है। हेल्प डेस्क के दूरभाष के माध्यम से आशा कार्यकर्तीयों से उनके क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य की स्थिति सहित ग्राम में साफ-सफाई, विसंक्रमण, एण्टी लार्वा छिड़काव आदि की जानकारी ली जा रही है।