Health Varanasi 

Covid-19 के खिलाफ अभियान जारी रखने के साथ ही CRPF ने किया वृक्षारोपण

Varanasi : Covid-19 के खिलाफ सीआरपीएफ का अभियान जारी है। शहर के वातावरण को शुद्ध और हरा-भरा करने के उद्देश्य बुधवार को 11 बटालियन के जवानों द्वारा महामना पार्क में सृजन सामाजिक न्यास परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व अन्य लोगों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया गया। इलाके में रसायन छिड़काव किया गया। द्वितीय कमान अधिकारी सुरेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में लाटसरिया, जैतपुरा, महामना कॉलोनी तथा आसपास के इलाकों में सोडियम हाइपोक्लोराइट रसायन के छिड़काव किया गया। 415 लोगों की कांटेक्ट लेस थर्मल स्कैनिंग भी कराई गई।

सी/95 समवाय के कंपनी कमांडर सीबी तिवारी (असिस्टेंट कमांडेंट) के नेतृत्व में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, अन्नपूर्णा माता मंदिर, ढूंढी राज गणेश, नंदी हॉल, सुगम दर्शन केंद्र, बांस फाटक तथा आसपास के इलाके को रसायन छिड़काव किया गया। 350 पैकेट भोजन को वाहिनी के जवानों द्वारा जरूरतमंदों के बीच वितरित किया गया। लॉकडाउन के पहले दिन से शहर को कोरोना मुक्त करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी व जवान जगह-जगह सेनेटाइजेशन कर रहे हैं।

You cannot copy content of this page