सीआरपीएफ के जवानों ने पौधे लगाए : पौधों के संरक्षण की शपथ दिलाई
Varanasi : सीआरपीएफ के जवानों ने कृष्णा देव नगर कॉलोनी और महामना नगर पार्क नंबर दो में 1001 पौधे लगाए। मुख्य अतिथि कैंट विधायक थे।
विशिष्ट अतिथि शिव मोहन दीक्षित सहायक कमांडेंट कमांडेंट 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल थे। अनिल कुमार सिंह ने वहां पर उपस्थित सभी लोगों को पौधरोपण और उसका संरक्षण करने के लिए शपथ दिलाया।
कार्यक्रम में सुधीर कुमार, आकाश कुमार यादव दरोगा वन विभाग, हिटलर सिंह, विनीत सिंह, बटालियन के निरीक्षक वेद प्रकाश त्रिपाठी, प्रवीण सिंह आदि इस दौरान मौजूद थे।