किराए पर रहने वाली महिला से साइबर ठगी : इतने रुपए गए, थाने में पड़ी तहरीर
Varanasi : छोटी गैबी, सिद्धगिरीबाग, सिगरा में किराए के मकान में रहने वाले जयंत की पत्नी दीपशिखा साइबर क्राइम का शिकार हो गईं। फेसबुक के माध्यम से ठग ने 50 हजार में एक नया बेड, एक फ्रिज, एक वाशिंग मशीन देने की बात कही।
अपना नाम विकास सिंह बताया। कहा कि वह सेना का कर्मचारी है। दीपशिखा ने ऑनलाइन अपने किसी रिश्तेदार द्वारा 10 हजार रुपए उसके खाते में डाला।
रुपए डालने के बाद विकास सिंह का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ बताने लगा। दीपशिखा और जयंत परेशान हो गए। महसूस हुआ कि वह साइबर ठगी के शिकार हो गए। दीपशिखा ने लिखित तहरीर सिगरा थाने पर दी है।