पेड़ से लटकती मिली राजगीर की लाश : दो साल पहले खा लिया था जहर, पुलिस की जांच में इस बात की जानकारी हुई
Varanasi News : बबूल के पेड़ से लटकती राजगीर की लाश मिली। जानकारी पर संबंधित थाने की पुलिस पहुंची। जांच में पुलिस को पता चला कि राजगीर में दो साल पहले जहर खा लिया था। इलाज के लिए उसे हॉस्पिटलाइज कराया गया था।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पारिवारिक विवाद में राजगीर ने बबूल के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी पर शुक्रवार की सुबह बड़ागांव पुलिस पहुंची। पुलिस की ओर से लाश को कब्जे में लिया गया। कहा जा रहा है कि राजगीर ने दो साल पहले भी जान देने की नियत से जहर खा लिया था। प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी जान बच गई थी।

अनौरा-करोमा बॉर्डर के नजदीक वरुणा किनारे सुबह लोगों ने बबूल के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकती लाश देखी। जानकारी इलाकाई पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू की तो पता चला हम मरने वाला खंजाटी उर्फ अनिल (36) राजगीर था। अनिल को दो बच्चे हैं।

पुलिस की जांच में जानकारी मिली कि वह दो भाइयों में बड़ा था। मां और भाई से पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे को लेकर उसका विवाद चल रहा था। लोगों का कहना था कि इसी कारणवश अनिल ने दो साल पहले जहर खा लिया था।
मां और भाई से पूछताछ

राजगीर के आत्मघाती कदम उठाने के बाद पुलिस ने मां और भाई से घटना के संबंध में जानकारी हासिल की। सुबह-सुबह वरुणा किनारे लाश मिलने की वजह से लोगों की भीड़ लग गई थी।