संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत : मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस ने इन धाराओं में लिखा FIR
Varanasi : भुल्लनपुर दलित बस्ती में विवाहिता राजकुमारी देवी (27) ने शनिवार की देर रात संदिग्घ हाल में मौत हो गई। ससुराल के पक्ष के लोगों का कहना है कि राजकुमारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। वहीं, मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।

मई 2019 में भुल्लनपुर दलित बस्ती निवासी संतोष की शादी शिवपुर में स्व. बद्री प्रसाद की बेटी राजकुमारी देवी से से हुई थी। भाई अनिल कुमार ने आरोप लगाया की उसकी पुत्री अंशिका (सात) होली के समय से ही बुआ राजकुमारी के साथ रह रही थी।
अनिल का कहना था कि राजकुमारी ने आत्महत्या नहीं की है। उसकी हत्या की गई है। यही बात मेरी पुत्री आंशिक भी बता रही। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंच कर जांच किया।




राजकुमारी की मां सुदामा देवी जानकारी होने के बाद बेसुध हो गईं। पहुंची मंडुआडीह पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राजकुमारी को एक बेटा रेहान (डेढ) और एक माह की बेटी है।

SO राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कर्रवाई की जाएगी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 498, 304 B, और 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा पति संतोष और देवर किशन के खिलाफ कायम किया है।