प्रदर्शन : मुंह पर मॉस्क, जेब में सेनेटाइजर रखकर किया निजीकरण का विरोध
Varanasi : भारतीय मजदूर संघ और भारतीय रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर बुधवार को डीएलडब्ल्यू मजदूर संघ ने डीरेका कारखाना के पूर्वी गेट तथा प्रशासनिक भवन, कारखाना गेट, पूर्वी उपनगर, पश्चिमी उपनगर, केंद्रीय चिकित्सालय सहित सभी कार्यालयों पर केंद्र सरकार के निजीकरण और निगमीकरण के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की। विरोध कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों तथा देश के उद्योगों की रीढ़ कारखानों सहित सरकारी उद्यमों के प्रति सरकार की नीतियों की आलोचना की।
महामंत्री कृष्ण मोहन तिवारी ने सरकार की नीतियों की। कहा, सरकारी कर्मचारियों ने ही विपदा काल में सहयोग किया। डीएलडब्ल्यू मजदूर संघ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि इस तरह की श्रमिक विरोधी नीतियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम में एस. पी. सिंह (अध्यक्ष), राधा बल्लभ (कार्यवाहक अध्यक्ष), श्याम मोहन (उपाध्यक्ष), कृष्ण मोहन तिवारी (महामंत्री), नवीन सिन्हा (सहायक महामंत्री), रंग बहादुर, अश्वनी यादव, आशुतोष, सतीश चन्द्र पाठक, ओ. एन.पांडेय, चंपक, शिवशंकर, नरेंद्र मिश्रा, सुरेश सिन्हा, देवता नन्द सहित कई लोग मौजूद थें।