धर्म-कर्म 

महाशिवरात्रि के उल्लास में डूबेंगे महादेव के भक्त, जाने फरवरी माह के व्रत और त्यौहार

साल के दूसरे महीने फरवरी को आने में ज्यादा समय नहीं बचा है। फरवरी का महीना कई मायने में खास रहता है। इस माह में ही हिंदू कैलेंडर का अंतिम माह फाल्गुन 6 फरवरी 2023 से शुरू हो जाएगा। आपको बता दें कि इस साल फरवरी का महीना धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस बार फरवरी माह की शुरुआत माघ महीने की जया एकादशी से हो रही है। वहीं इस महीने में कई बड़े व्रत-त्योहार जैसे महाशिवरात्रि, सोमवती अमावस्या, फुलेरा दूज आदि आएंगे। आइए जानते है फरवरी 2023 में आने वाले व्रत-त्योहार की क्या है तिथि –

1 फरवरी 2023 (बुधवार) – जया एकादशी, भीष्म द्वादशी

2 फरवरी 2023 (गुरुवार) – प्रदोष व्रत (माघ शुक्ल)

5 फरवरी 2023 (रविवार) – माघ पूर्णिमा, गुरु रविदास जयंती, ललिता जयंती

9 फरवरी 2023 (गुरुवार) – द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी

12 फरवरी 2023 (रविवार) – यशोदा जयंती

13 फरवरी 2023 (सोमवार) – कुंभ संक्रांति, शबरी जयंती, कालाष्टमी

14 फरवरी 2023 (मंगलवार) – जानकी जयंती

16 फरवरी 2023 (गुरुवार) – विजया एकादशी

18 फरवरी 2023 (शनिवार) – महाशिवरात्रि, प्रदोष, शनि प्रदोष व्रत

20 फरवरी 2023 (सोमवार) – सोमवती अमावस्या

21 फरवरी 2023 (मंगलवार) – फुलेरा दूज, रामकृष्ण जयंती

23 फरवरी 2023 (गुरुवार) – विनायक चतुर्थी

25 फरवरी 2023 (शनिवार) – स्कंद षष्ठी व्रत

26 फरवरी 2023 (रविवार) – भानु सप्तमी

27 फरवरी 2023 – होलाष्टक शुरू

You cannot copy content of this page