Breaking Varanasi उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट धर्म-कर्म 

कर्दमेश्वर महादेव के दर्शन को उमड़े भक्त : हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर, देखें तस्वीरें

Varanasi : शिवरात्रि के पर्व पर पूरा काशी शिवमय है। सुबह से ही शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन को लेकर भक्तों की लंबी कतार लगी रही। इसी क्रम में काशी पंचकोसी परिक्रमा के प्रथम पड़ाव कर्दमेश्वर महादेव मंदिर में भी शिवरात्रि पर्व पर पुरुष एवं महिला भक्तों ने लाईन लगाकर कर्दमेश्वर महादेव को जलाभिषेक कर दर्शन किया।

मंदिर के पुजारी पारस गिरि ने बताया कि शिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार की रात्रि तकरीबन 9 बजे से एक दिनी पंचकोस यात्रियों का आगमन शुरू हुआ जो लगभग रात्रि 2 बजे तक चला। शनिवार सुबह 4.30 बजे मंगला आरती के बाद कर्दमेश्वर महादेव मंदिर आम जनता के दर्शन हेतु खुल गया। सुबह से ही दर्शनार्थियों की तकरीबन एक किलोमीटर लम्बी लाइन लगी रही। खबर लिखे जाने तक हजारों भक्तों ने बाबा का दुग्धाभिषेक एवं जलाभिषेक किया था। मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था में तकरीबन आधा दर्जन दरोगा एवं जगह जगह पुरुष एवं महिला आरक्षियों की तैनाती रही जिनका नेतृत्व स्वयं थानाध्यक्ष मंडुवाडीह राजीव कुमार सिंह ने किया।

You cannot copy content of this page