डॉक्टर्स डे : लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के चिकित्सकों को किया गया सम्मानित
Varanasi News : कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के निर्देश पर शनिवार को रामनगर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय के चिकित्सकों का माल्यार्पण कर डॉक्टर्स डे मनाया। जनता को असुविधा ना हो और किसी डॉक्टर का कार्य बाधित न हो, इसलिए सभी डॉक्टरों के ओपीडी कक्ष में जाकर भाजपाजनों नें उनका स्वागत किया। जनता के प्रति किए गए उनके कार्य का आभार व्यक्त किया गया।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा की चिकित्सक ही वर्तमान समाज की रीढ़ हैं, जबकि पूर्व जिला मंत्री नंदलाल चौहान ने कहा कि पृथ्वी पर भगवान का दूसरा रूप चिकित्सक है। सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एसी दुबे के साथ डॉक्टर एनके सिंह यादव ,डॉ राजेंद्र, डॉक्टर देवानंद, डॉक्टर कुशवाहा सहित सभी चिकित्सकों का सम्मान किया।

इस अवसर पर संतोष द्विवेदी, नंदलाल चौहान, सृजन श्रीवास्तव, विनोद सेठ बिन्नी, कुलदीप सेठ ,जय सिंह चौहान ,गोविंद मौर्य, ऋषभ सिन्हा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
