मां की तहरीर पर दर्ज था दहेज हत्या का मुकदमा : पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया
Varanasi : लोहता थाना क्षेत्र के रहीमपुर नई बस्ती में गुरुवार को विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी लीला समाप्त कर ली थी। मृतका की मां जाफरुन बानो के तहरीर पर पति सुल्तान सहित परिवार के अन्य लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज था।
शनिवार को दोपहर थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी अपने हमराही के साथ गश्त पर थे। मुखबीर से सूचना मिली कि दहेज हत्या का आरोपी सुल्तान हरपालपुर में खडा है। पुलिस मौके पर पहुंची। दौडाकर उसे पकड लिया।