Earthquake in Turkey : अल्पसंख्यक कांग्रेस ने बेघर लोगों की सलामती की दुआ की, मृत लोगों के लिए व्यक्त की संवेदना
Varanasi: पिछले दिनों तुर्की, सीरिया और लेबनान में भूकंप ने तबाही मचाई। कई लोगों की जान चली गई और कई बेघर हो गए। भूकंप में मरे लोगों की आत्मा के शांति के लिए सरैया स्थित मखदूम शाह बाबा के मस्जिद पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के तरफ से अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी ओकास अंसारी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने अल्लाह के बारगाह में हाथ फैला कर सभी के लिए दुआ की। इस मौके पर हाजी ओकास अंसारी ने कहा की पिछले दिनों तुर्की, सीरिया और लेबनान में जो भूकंप आया जिसमे हजारों लोगों की जाने गई। उन सभी को अल्लाह ताला जन्नत नसीब आता करे। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को सहन शक्ति दे। कहा कि इस आपदा में न जाने कितने मकान जमीदोज हो गए और अभी भी कितने लोग उस मलवे में दबे है, कितने लोग घायल हो गए है। उन सभी लोगों की सलामती के लिए और जो लोग घर से बेघर हो गए है वो लोग फिर से आबाद हो जाए उसके लिए आज हम सब अल्पसंख्यक कांग्रेस के लोगों ने दुआख्वानी की। दुआ हाफिज अंसार अहमद ने कराई। इस मौके पर वकील अहमद, सरदार साहब, गौहर अली, इम्तियाज गुड्डू, हबीबुर रहमान, मो. अनवर, सलमान गनी, बदरे आलम, चांद बाबू, समीम अहमद, मो. अमान आदि लोग मौजूद थे।