बिजली विभाग के संविदाकर्मी की रोड एक्सीडेंट में मौत : फोर व्हीलर की टक्कर से जान गई, परिवार में कोहराम
Varanasi : चोलापुर विद्युत उपकेंद्र पर कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर कार्यरत संविदाकर्मी की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। कंप्यूटर ऑपरेटर संविदाकर्मी विनोद कुमार पटेल (25) गोईठहां, कन्हईपुर के मूल निवासी थे।
विनोद पटेल ग्रीड पावर लिमिटेड कंपनी में कार्य कर रहे थे। मृतक की शादी 2020 में खानपुर उमराहा में हुई थी।मृतक के पत्नी का नाम चन्दा पटेल है व उनके दो बच्चे हैं। पहला बच्चा श्रेयांश 2 वर्ष और दूसरा बच्चा लगभग 20 दिन का है। मृतक विनोद पटेल परिवार में सबसे छोटे थे।
दो इनसे बड़े भाई हैं बड़े भाई मनोज कुमार पटेल (30), राजकुमार पटेल (27) और मां का नाम श्याम प्यारी देवी है। शुक्रवार की शाम विनोद पटेल अपने कार्य चोलापुर विद्युत पावर उपकेंद्र से वापस अपने घर की तरफ आजमगढ़ रोड से जा रहे थे तभी गोईठहां एसटीपी प्लांट के पास किसी अज्ञात फोर व्हीलर द्वारा उन्हें धक्का लग गया।
लोगों के द्वारा बताया गया कि मृतक विनोद पटेल अपनी बाइक स्प्लेंडर प्लस लेकर जा रहे थे। लोगों की सूचना पर लालपुर-पांडेयपुर पुलिस पहुंची। घायल विनोद पटेल को इलाज के लिए पंडित दीनदयाल हॉस्पिटल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया।