#Exclusive : Corona Virus को भगाने के लिए Varanasi में मां गंगा की पूजा, गाजे-बाजे के साथ पियरी चढ़ाने की मन्नत

Sanjay Pandey

#Varanasi : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस #Covid19 को देश से भगाने के लिए पुराना रामनगर की महिलाओं ने पूर्व पार्षद और बीजेपी #BJP महिला नेत्री कुसुम लता शर्मा की अगुआई में शनिवार को मां गंगा की पूजा किया। आरती उतारी। कोरोना वायरस से देश को छुटकारा मिलने के बाद गाजे-बाजे के साथ पियरी चढ़ाने की मन्नत मांगी।

पहले जैसी खुशहाल रहे जनता

प्रार्थना किया, हे माता हमारे नगर, हमारे जिला, हमारे प्रदेश के साथ हमारे देश से कोरोना वायरस अति शीघ्र वापस चला जाए। हमारे देश की जनता पहले जैसी खुशहाल रहे। लोगों की पीड़ा अब देखी नहीं जा रही है। लोग परेशान हैं।

लॉकडाउन के पालन की गुजारिश

पूजा-पाठ के साथ स्थानीय लोगों से केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशों का पालन करने के लिए आग्रह किया गया। गुजारिश की गई कि लॉकडाउन का पालन करें। जरूरी काम होने पर ही घर से निकलें। पूजा-पाठ करने वाली महिलाओं में कुसुम लता शर्मा के साथ कंचन सहानी, बेबी साहनी, अंजू देवी, इंदु साहनी, मीरा सहानी, नीरा देवी, सुमन देवी आदि महिलाएं शामिल थीं।