परिवार में कोहराम : किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, लॉकडाउन के वक्त परिवार के साथ आई थी बनारस, पुलिस कर रही जांच
Varanasi : मंडुआडीह क्षेत्र के सिन्धोरिया कॉलोनी लहरतारा में शनिवार की दोपहर लगभग एक बजे दिन में 16 वर्षीया किशोरी ने साड़ी के सहारे पंखे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार संतोष गुप्ता अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ लॉकडाउन में मुम्बई से सिन्धोरिया कॉलोनी में रहने वाले रिश्ते में लगने वाले भाई के यहां आ गए। यहीं पर दाना बेच कर गुजर बसर कर रहे थे। शनिवार की दोपहर किशोरी कल्पना (काल्पनिक नाम) मकान के प्रथम तल पर गयी।
उसको ऊपर गए जब काफी देर हो गया तब पिता संतोष प्रथम तल पर पहुंचे। देखा कि किशोरी ने पंखे के सहारे साड़ी के फंदे पर झूल रही है। आनन-फानन में परिवार के सहयोग से उसे नीचे उतार कर नजदीक के डॉक्टर के यहां ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता संतोष के अनुसार वह मुम्बई में 9वीं की छात्रा थी। दो भाइयों में बड़ी थी।