परिवार के लोग बेसुध : चारा काटने वाली मशीन में फंसने से युवक की मौत, इस तरह हुआ हादसा
Varanasi : टेकारी गांव में रविवार की सुबह चारा काटने वाली मशीन में फंसने से युवक की मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों बेसुध हो गए। दुर्घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई।
टेकारी गांव (चोलापुर) निवासी रामकुमार यादव (35) पुत्र स्वर्गीय रामाश्रय यादव सुबह बगल के गांव में ट्रैक्टर से चलने वाली चारा मशीन में चारा कटाई कर रहा था। मशीन में कोई दिक्कत आई तो वह देखने लगा। उसका हाथ फंस गया।

जबतक वह खुद को बचाने का प्रयास करता तबतक उसका सिर भी चारा कटाई मशीन के चपेट में आ गया। उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर रामकुमार की पत्नी संगीता देवी सहित परिवार के लोग बसुध हैं। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। एक बेटा है।