लोगों ने की पुष्प वर्षा : सुरक्षा के मुकम्मल बंदोबस्त के बीच प्रसिद्ध राम बारात निकली
Varanasi : लोहता में शुक्रवार की सांयकाल प्रसिद्ध रामबारात निकलकर जनकपुर कुश्वाहा नगर तक गई। बारातियों का स्वागत धूमधाम से किया गया।
महमूदपुर स्थित छेदी साव के मकान से सांयकाल राम बारात निकली। चारों भाई राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुधन घोडे़ पर सवार होकर बारात के आगे और पिछे रथ पर राजा दशरथ व विश्वामित्र चल रहे थे।
रास्ते में अपने घरों की छतों से महिलाओं ने चारों भाईयों और बारात पर पुष्प वर्षा कर रही थीं। जगह-जगह लोगों ने बारात को रोकर चारों भाईयों की आरती उतारकर विधिवत पूजा-पाठ किया। बडी बाजार में फौजी स्पोर्टिंग क्लब ने सभी बारातियों को जलपान कराया।
सांयकाल बारात महमूदपुर, बडीबाजार, बजरंग नगर होते हुए लोहता तिराहे स्थित जनकपुर में पहुंची जहां राजा जनक ने चारों भाईयों की आरती उतारी और सखियों ने मंगल गाई। सभी बारातियों का स्वागत जलपान कराकर किया गया।
पुलिस-प्रशासन की तरफ से लोहता थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी, जंसा, रोहनिया, कपसेठी थाने की पुलिस के साथ सीओ सदर, पीएसी के जवान और महिला पुलिस मौजूद थी।


