मार्च 2023 के व्रत और त्योहार : मार्च में होली, रमजान, चैत्र नवरात्रि कब? जानें इस महीने के व्रत-त्योहार की डेट
अंग्रेंजी कैलेंडर के अनुसार मार्च साल का तीसरा महीना होता है। इस साल मार्च में फाल्गुन और चैत्र माह दोनों का संयोग बन रहा है। मार्च के शुरुआती 7 दिन फाल्गुम माह रहेगा इसके बाद 8 मार्च से चैत्र महीना आरंभ हो जाएगा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र मास से हिंदू नववर्ष शुरू हो जाता है। धार्मिक दृष्टि के लिहाज से मार्च में कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार आएंगे। हिंदूओं के अलावा मुस्लिम धर्म के लिए भी मार्च का महीना खास रहने वाला है। आइए जानते हैं मार्च में होली, चैत्र नवरात्रि, रमजान, रामनवमी सहित बड़े व्रत-त्योहार की लिस्ट और उनकी डेट –
मार्च 2023 व्रत-त्योहार
3 मार्च 2023 (शुक्रवार) – आमलकी एकादशी
4 मार्च 2023 (शनिवार) – शनि प्रदोष व्रत
7 मार्च 2023 (मंगलवार) – होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
8 मार्च 2023 (बुधवार) – होली
9 मार्च 2023 (गुरुवार)- भाई दूज
11 मार्च 2023 (शनिवार)- संकष्टी चतुर्थी
12 मार्च 2023 (रविवार)- रंग पंचमी
14 मार्च 2023 (मंगलवार)- शीतला सप्तमी
15 मार्च 2023 (बुधवार)- मीन संक्रांति, खरमास शुरू
18 मार्च 2023 (शनिवार)- पापमोचिनी एकादशी
19 मार्च 2023 (रविवार)- प्रदोष व्रत (कृष्ण)
20 मार्च 2023 (सोमवार)- मासिक शिवरात्रि
21 मार्च 2023 (मंगलवार)- चैत्र अमावस्या
22 मार्च 2023 (बुधवार)- चैत्र नवरात्रि, हिंदू नववर्ष शुरू, गुड़ी पड़वा, झूलेलाल जयंती
23 मार्च 2023 (गुरुवार)- रमजान शुरू, चेटी चंड
24 मार्च 2023 (शुक्रवार)- गणगौर, मत्स्य जयंती, गौरी पूजा
25 मार्च 2023 (शनिवार)- विनायक चतुर्थी, लक्ष्मी पंचमी
29 मार्च 2023 (बुधवार)- चैत्र नवरात्रि अष्टमी
30 मार्च 2023 (गुरुवार)- राम नवमी
31 मार्च 2023 (शुक्रवार)- चैत्र नवरात्रि समाप्त