Breaking Varanasi ऑन द स्पॉट 

ट्रांसफर होने पर थानाध्यक्ष को साथी पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई : उज्ज्वल भविष्य की कामना की, मायूस दिखे सहकर्मी

Varanasi : बुधवार को पुलिस कमिश्नर ने तीन पुलिसकर्मियों का तबादला किया। इसी क्रम में थानाध्यक्ष मंडुवाडीह राजीव कुमार सिंह को लोहता थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया। जैसे ही सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्रवासियों को थानाध्यक्ष के ट्रांसफर होने की खबर मिली सभी क्षेत्र के लोग थानाध्यक्ष से मिलने के लिए थाने पर आ गए।

वहीं मना करने के बावजूद सह पुलिसकर्मियों ने मंडुवाडीह थाना में विदाई समारोह का आयोजन किया। लोग पूर्व थानाध्यक्ष के ट्रांसफर से मायूस नजर आएं। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग 2 साल के कार्यकाल मे मंडुवाडीह थानाध्यक्ष का व्यवहार काफी अच्छा रहा है। उन्होंने कभी किसी आम जनता के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया। सभी से प्रेम से मिलना, उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण करना उनकी खाशियत थी।

विदाई समारोह के दौरान मौजूद सह पुलिस कर्मियों ने माला पहनाकर उनका सम्मान किया। क्षेत्र के सम्मानित लोग भी थानाध्यक्ष से मिले और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You cannot copy content of this page