पॉपुलर हॉस्पिटल की महिलाकर्मी ने छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया : विरोध पर धमकी का आरोप, अस्पताल में काम करने वाले आरोपी पर FIR
Varanasi : ककरमत्ता के चर्चित पॉपुलर हॉस्पिटल में कार्यरत महिला ने एक कर्मचारी के पर छेड़खानी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा कायम कराया है। भेलूपुर थाना प्रभारी को दो सितंबर को दी तहरीर में महिला ने बताया है कि अस्पताल के कर्मचारी गौरव कुमार राठी ने उसके साथ सुबह 10 बजे हॉस्पिटल के अंदर छेड़खानी की। विरोध करने पर गाली गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दी।

आरोप लगाया, कुछ दिनों से गौरव उसे घूरता था और गंदे इशारे करता था। दो सितंबर को वह अस्पताल में किसी काम से जा रही थी, तभी गौरव ने उसे छूने की कोशिश की। विरोध करने पर गौरव ने गाली देते हुए उसके साथ मारपीट की। इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा कायम कर कार्रवाई की जा रही है।