Varanasi 

FightAgainstCorona : DM Varanasi ने कहा 198 लोगों की हुई थर्मल स्कैनिंग, जांच के लिए भेजे गए 19 नए नमूने, अब तक इतनों को किया गया Home coronatine

वाराणसी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश के बाहर के अन्य राज्यों एवं जनपदों से आये हुए ऐसे व्यक्ति जो लॉकडाउन के पूर्व से शहर के विभिन्न होटल, मठों एवं आश्रमों में रह रहे हैं, उन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण सचल चिकित्सकीय दलों द्वारा निरन्तर किया जा रहा है। शुक्रवार को ऐसे 198 व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अब तक एलबीएस एयरपोर्ट बाबतपुर पर 16786, रेलवे स्टेशन पर 16200, होटल, लॉज, मठों आश्रमों में रूके 1352 विदेशी यात्रियों तथा वाराणसी जनपद के अन्य क्षेत्रान्तर्गत 13816 कुल 48153 व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग की गयी है।

डीएम ने बताया कि जनपद में बाहर से आने वाले व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग तथा स्वास्थ्य जंच की विशेष व्यवस्था के अन्तर्गत पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में 237, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आराजीलाईन में 235, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोलापुर में 184, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हरहुआ में 283, पिण्डरा में 34, बड़ागांव 202, सेवापुरी 135, चिरईगांव 71, काशी विद्यापीठ में 171 कुल 1552 व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग एवं स्वास्थ्य जांच की गयी। ग्रामीण क्षेत्र के 760 ग्रामों से अब तक 12254 व्यक्तियों को होम कोरोनटाइन किया गया है। शहरी क्षेत्र से 106 व्यक्ति होम कोरोनटाइन किये गये। अब तक कुल 1289 व्यक्ति Home coronatine किये गये हैं।

अब तक जनपद में कुल 13543 व्यक्तियों को होम Home coronatine गया। आइसोलेसन वार्ड में 19 संदिग्ध मरीज भर्ती हुये। जिसमे 10 पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय एवं 09 सर सुन्दरलाल चिकित्सालय में भर्ती हुये। अब तक कुल 182 संदिग्ध मरीज भर्ती हुये हैं। इन संदिग्ध मरीजों में 02 व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव पाये गये हैं। आज दोनो चिकित्सालयों से कुल 12 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये। अब तक कुल 147 व्यक्ति डिस्चार्ज हुये है। इन दोनों चिकित्सालयों में वर्तमान में 35 मरीज भर्ती है।

19 नए नमूने भेजे गए जांच के लिए

माइक्रोबायोलाजी विभाग बीएचयू में 19 नये नमूने जांच के लिए भेजे गये। सर सुन्दरलाल चिकित्सालय से शुक्रवार को 9 नये संदिग्ध मरीज तथा पं. दीनदयाल जिला चिकित्सालय से 10 नमूने जॉच के लिये भेजे गये। अब तक कुल 182 नमूना जॉच के लिये भेजे गये है। जिसमें अब तक 02 नमूना पाजिटिव मिला है। पॉजिटिव मरीजों में से एक की रिपोर्ट नेगेटिव आने के साथ 147 निगेटिव पाये गये हैं, 33 नमूनों के परिणाम आने शेष हैं।

You cannot copy content of this page