होली पर विवाद में फायरिंग : जख्मी शख्स को हॉस्पिटल में कराया गया एडमिट, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगीं
Varanasi : होली के दिन शुक्रवार की दोपहर बृजेश सिंह उर्फ राजू सिंह (43) प्रेमचंद नगर कॉलोनी अपने घर से निकल कर कहीं जा रहे थे। आरोप है कि घर के पास पड़ोसी जीतेंद्र सिंह और मुन्ना सिंह सिंह मिल गए। किसी बात को लेकर आपस में बहस हुई।
आरोप है, नशे में जीतेंद्र सिंह और मुन्ना सिंह धुत थे। बहस के दौरान पिस्टल से राजू सिंह पर फायर कर दिए। फायरिंग के बाद आरोपी भाग निकले। लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।

बृजेश सिंह उर्फ राजू सिंह प्रेमचंद नगर कॉलोनी के निवासी हैं। वह मूल रूप से नाऊपुर, थानागद्दी (जौनपुर) के रहने वाले हैं। परिवार सहित पांडेयपुर स्थित अपने भाई विपिन सिंह के घर आए थे। पुराने विवाद में गोली चलने की बात सामने आ रही है। ACP सारनाथ ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई हैं।