48 घंटे के भीतर 67 प्रतिष्ठानों पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम : जांच के लिए 32 नमूने कलेक्ट किए गए, 20 KG खोये को नष्ट कराया गया
Varanasi : होली को देखते हुए मिलावटी खाद्य और पेय पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए रविवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के सचल दल ने बाबतपुर मंडी, बसनी, रामपुर, बलुआ, बड़ागांव, भवानीपुर, गंगापुर, बच्छाव, अखरी बाईपास, पीलीकोठी, अशोक नगर तिराहा, सरैया वाराणसी स्थित 37 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
खाद्य पदार्थ खोया, बेसन, मैदा, नमकीन, सरसो तेल, मिश्रित दूध, गाय का दूध, छेना मिठाई, कूकीज, काला नमक आदि के 14 नमूने गुणवत्ता जांच के लिए संग्रहित किये गये।


अखरी बाईपास पर वाहन पर विक्रय के लिए ले जाते हुये खोये के निरीक्षण में मिलावटी होने के संदेह के आधार पर खोये के दो नमूने संग्रहण करने के बाद 5200 रुपये के 20KG खोये को नष्ट कराया गया।

शनिवार से चलाये जा रहे अभियान में अबतक 67 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 24 जगहों पर छापेमारी की गई। 32 नमूने संग्रहित किये गये।