Breaking Crime Varanasi उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल 

विदेशी महिला ने थाने में बरपाया कहर : महिला फरियादियों से उलझी, ‘Live गदर’ की तस्वीर तस्वीर लेने वालों को दौड़ाया

Varanasi : थाने में मंगलवार की शाम उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति सामने आई जब डायल 112 की गाड़ी से अपने दो बच्चों संग उतरी विदेशी महिला ने गदर काटना शुरू कर दिया। महिला के हंगामा करने के विषय में जिस पुलिसकर्मी ने जानने की कोशिश की वह उसके गुस्से का शिकार हुआ।

कई जेंट्स और महिला पुलिसकर्मी उसे समझाने की कोशिश में लगे लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी, बल्कि उनके साथ भी उलझ गई। थाने में हंगामा किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला थाने के अंदर शिकायत लेकर गई। दो अन्य महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया। लोगों ने बताया कि महिला आने-जाने वाले लोगों के साथ भी अभद्र व्यवहार कर रही थी। Live गदर देखकर राहगीर भी आवाक करोगे।

दरअसल, शाम को जर्मनी की एक महिला को डायल 112 के पुलिसकर्मी मंडुआडीह थाने लेकर पहुंचे।वह महिला अपने दो बच्चों के साथ थाने में हंगामा करने लगी। कई लोगों ने उसकी तस्वीर लेने की कोशिश की तो उन्हें दौड़ा लिया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी इधर-उधर दुबक गए। बाद में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उसे किसी तरह पर्यटक थाने भेज गया।

गाइड से खफा थी

चर्चा है कि वह किसी गाइड से खफा थी। गाइड ने मुंबई में उसे बनारस के गाइड के हवाले किया था। बनारस का गाइड उसका पासपोर्ट लेकर गायब हो गया। हालांकि, इस प्रकरण में किसी पुलिसकर्मी ने कुछ स्पष्ट नहीं बताया है।

You cannot copy content of this page