Politics Varanasi 

पूर्व PM चंद्रशेखर सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई : संगोष्ठी का आयोजन, रक्तदान कर पौधारोपण किया गया

Varanasi News : चंद्रशेखर फाउंडेशन ने शनिवार को मैदागिन स्थित एक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की पुण्यतिथि मनाई। मुख्य अतिथि मनोज झा सांसद राज्यसभा थे।अध्यक्षता गोपाल यादव ने किया।

सुरेंद्र पटेल पूर्व मंत्री, वीरेंद्र सिंह पूर्व मंत्री,अरविंद सिंह एमएलसी, कुंवर सुरेश सिंह, राजेश मिश्रा पूर्व सांसद आदि लोग इस दौरान मौजूद थे। संचालन संजीव सिंह ने किया। शिवकुमार सिंह, मुन्ना राय, ओमप्रकाश सिंह आदि की भी मौजूदगी थी।

फाउंडेशन के अध्यक्ष हिमांशु सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर जी लोकतंत्र के सजग प्रहरी थे। श्री सिंह ने कहा कि चन्द्रशेखर जी की पुण्यतिथि चन्द्रशेखर फाउंडेशन द्वारा सप्ताह व्यापी अभियान के रूप में मनाई गई। एक जुलाई से पौधारोपण और रक्तदान अनवरत किया जा रहा है। शनिवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस दौरान मुख्यरूप से उमाशंकर यादव, पूजा यादव, सुनंदा सिंह, किरण सिंह, सुषमा सिंह, सविता सिंह, आरती शर्मा, देवश्री, पंकज पाठक, आंनद राव, संगीता चौबे, सावित्री दुबे, सारिका, शाहिद, मंजू व्यास, शालिनी गोश्वामी, अमित सिंह आरके चौबे, सजंय त्रिपाठी, राजू पांडेय, सोनी जायसवाल, सोनी चक्रवाल, सोनी खान, रवींद्र सिंह सभासद, बबलू सिंह, आसिफ अंसारी, रुद्राक्ष, विवेक टंडन आदि लोग मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page