Breaking Crime Varanasi ऑन द स्पॉट पूर्वांचल 

वाराणसी में सकुशल संपन्न हुई जुमे की नमाज : सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच अमन और चैन की दुआख्वानी की गई, मस्जिदों में शुक्र का सजदा कर नमाजी लौटे

Varanasi : UP में जुमे के दिन हुए बवाल के बाद राज्य में जुमे को लेकर हाई अलर्ट कर दिया गया है। शुक्रवार को वाराणसी में पुलिस और जिला प्रशासन ने सतर्कता बरती। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में गुरुवार से ही पीस कमेटी की मीटिंग और फुट पेट्रोलिंग की गयी, जो आज तक चली।

मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भी मस्जिदों पर सतर्कता बरती गयी। जुमे की नमाज सकुशल संपन्न कराई गयी। शहर में हेलाल कमेटी के दफ्तर की मस्जिद खुदा बक्श उर्फ लंगड़े हाफिज में भी नमाज संपन्न करा ली गयी है। इस मस्जिद में सबसे आखिर में जुमे की नमाज होती है।

सुबह से ही पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बरती। इसकी कमान पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश के हाथों में थी। सुबह दालमंडी, नई सड़क, औरंगाबाद, मदनपुरा, शिवाला, गौरीगंज, बजरडीहा, अर्दली बाजार, बेनियाबाग, दोषीपुरा, जैतपुरा, नक्खीघाट, आदमपुर, पीलीकोठी, सरैया आदि क्षेत्रों में सतर्कता बरती गयी। पुलिस ने रुट मार्च भी किया।

ज्ञानवापी मस्जिद पर अतिरिक्त सतर्कता बरती गयी। नमाज को सकुशल संपन्न कराया गया। मस्जिदों ने मुल्क में अमन और चैन की दुआख्वानी की गयी। मस्जिदों में शुक्र का सजदा कर नमाजी अपने घरों को और काम पर लौट गए।

You cannot copy content of this page