Breaking Crime Varanasi ऑन द स्पॉट 

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर शासन की मुहिम : बोले SP अमित वर्मा- बिना खौफ के हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल करें

Varanasi : शासन द्वारा महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए चलाये जा रहे अभियान मिशन शक्ति के तहत शनिवार को DIG-SP देहात अमित वर्मा ने छात्राओं और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। निर्भीक होकर अपनी बात रखने के लिए कहा।

दरअसल, DIG-SP देहात अमित कुमार वर्मा बरजी नयेपुर में स्थित एक स्कूल में महिला सशक्तीकरण के तहत छात्राओं और महिलाओं को शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे थे।

बताया कि नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन और नारी सम्मान की दिशा में चलाई जा रही पुलिस की महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न महिला हेल्प लाइन 1090, यूपी-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181, हेल्पलाइन 1076 आदि का प्रयोग अपने हितों के लिए करें। उन्होंने सभी महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर पुलिस को बताने की अपील की।

उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन नंबर का निर्भीक होकर उपयोग करें। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के साथ निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में काम करने और शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया।

साइबर क्राइम के प्रति भी जागरुक किया। इस दौरान CO चारू द्विवेदी, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक मयंक तिवारी, विद्यालय की प्राचार्य, शिक्षिकाएं और की मौजूदगी थी। स्वागत सेवानिवृत्त आईएएस एनपी सिंह और धन्यवाद प्राचार्य एके शुक्ला ने दिया।

You cannot copy content of this page