Varanasi धर्म-कर्म पूर्वांचल 

Hanuman Janmotsav 2022 : जन्मोत्सव पर बजरंगबल‍ी की जय-जयकार, शोभायात्रा में लहराई 7501 ध्वज, 551 किलो लड्डू का आंजनेय को लगा भोग

Varanasi : दो साल के बाद एक बार फिर भिखारीपुर तिराहे से निकाले जाने वाले हनुमंत सेवा समिति द्वारा शोभायात्रा शनिवार को भव्य रूप से निकली गयी। शोभायात्रा के आगे 105 फीट लंबे मुख्य रथ पर बाबा हनुमान की विशाल प्रतिमा के साथ कीर्तन मंडली अखंड ज्योत के साथ कीर्तन करते हुए चल रहा थी। पीछे भक्तों की कतार में चल रहे नर और नारी की हाथों में हनुमान ध्वज था। महाबीरी झंडे से घर में शांति और सुख रहता है।

फूलों से सजे बग्घियों पर भगवान शंकर, श्री रामदरबार और हनुमान जी सहित उनकी वानर सेना की झांकियां थीं। आकर्षक रूप से सजे डोली पर प्रभु राम और माता जानकी विराजमान थीं। डोली भक्त कंधे पर उठाये चल रहे थे।

ध्वज यात्रा में इसके अलावा देवी-देवताओं के स्वरूप की झांकियां भी शामिल थीं। जय श्रीराम की घोष संग डमरुओं की डिम-डिम गूंज भक्तों में उमंग की संचार कर रही थी। 

यात्रा में शामिल 7501 बड़े-छोटे ध्वज पर राम नाम अंकित था जो आकर्षण का केंद्र रहा। विशाल ध्वज के पीछे कतारबद्ध 101 महिला श्रद्धालु थीं जिनके हाथों में पूजन-आरती की थाली थी। संकटमोचन मंदिर में  महाआरती किया गया ट। सायंकाल ध्वजा शोभायात्रा भिखारीपुर से नेवादा, सुंदरपुर, नरिया और लंका होते हुए संकटमोचन मंदिर पहुंची। सामूहिक चालीसा पाठ, महाआरती और राष्ट्र व परिवार कल्याण की प्रार्थना की गयी। इस मौके पर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। 

इनकी रही मौजूदगी

श्री हनुमान ध्वजायात्रा में प्रमुख रुप से अध्यक्ष रामबली मौर्य, अजय मौर्य अर्जून मौर्य, संकटमोचन मौर्य, त्रिभुवन मौर्य, अशोक गुप्ता, चंद्रभूशण वर्मा, बबलू सिंह, रामदयाल प्रजापति, दिनेष मौर्य, रोहित राय, धर्मेंद सिंह, डॉ. संतोष ओझा, लक्ष्मण मौर्य आदि मौजूद थे।

You cannot copy content of this page