हर घर तिरंगा कार्यक्रम : सिविल डिफेंस ने बैठक कर विमर्श किया, हर पोस्ट में 200 झंडा लगाए जाने का लक्ष्य
Varanasi : नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की बैठक टकटकपुर स्थित कैंप कार्यालय में हुई। बैठक में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संबंध में वार्डेन और वरिष्ठ सदस्यों से विचार विमर्श किया गया। पोस्ट वार्डेन को हल पोस्ट में 200-200 घरों में झंडा लगाने का लक्ष्य दिया गया।
प्रखंड के अन्य वरिष्ठ वार्डेन भी 200-200 घरों में झंडा लगवाने में सहयोग करेंगे। बैठक की अध्यक्षता सहायक उप नियंत्रक का विवेक कुमार राय ने किया। संयोजन और संचालन डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने किया। बैठक में डॉ. पीयूष पांडेय, विद्याधर, अरविंद कुमार विश्वकर्मा, नवीन प्रधान, जय प्रकाश जायसवाल, अयन बोस, लियाकत अली, चंद्रकला, अजय यादव सहित अन्य वरिष्ठ वार्डेन शामिल थे।