मंदिरों में हरि कीर्तन और रामायण पाठ : नौ कन्याओं की पूजा, रात भर चला भजन-भाव का दौर
Varanasi : नवरात्र के नवमी को प्रमुख मंदिरों में हरि कीर्तन और अखंड रामायण पाठ हुअ। रात भर भक्त हरि के नाम का स्मरण कर रतजगा किये।
पिंडरा के रामपुर स्थित देवी माता मंदिर, रमईपुर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर, नकटेश्वरी स्थित नकटी भवानी मंदिर, चरए स्थित करणरेश्वरी देवी मंदिर में भक्त हरिकीर्तन में लगे रहे।



मंगारी स्थित दुर्गा मंदिर में कन्याओं का पूजन भी किया गया। घर में भी लोंगो ने कन्या पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पूर्व नवमी की रात घर-घर देवी मां की पूजा हुई। सुबह भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
