Varanasi 

जरूरतमंदों की मदद : वृद्ध और अशक्त गृह में खाद्य सामग्री वितरित किया गया

Varanasi : तनिष्का वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से दुर्गाकुंड स्थित राजकीय वृद्ध और अशक्त गृह में खाद्य सामग्री वितरित किया गया। खाद्य सामग्री वितरण में संस्था की ओर से अध्यक्षा आराधना सिंह, सचिव मनीष सिंह व सदस्य डॉक्टर कलावती सिंह मौजूद रहीं।

मुख्य अतिथि के रूप में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के सर्जन पद्मश्री प्रोफेसर एन.एन. खन्ना को संस्था के सचिव की ओर से स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही सर्जन प्रोफेसर राहुल खन्ना को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य रूप से वृद्ध आश्रम के मैनेजर देव शरण सिंह, विवेक मिश्रा, मासूम अली और ओमकार इस दौरान मौजूद थे।

You cannot copy content of this page